सफेद पानी और कमर दर्द?HealthPlanet

Posted on Tue 11th Sep 2018 : 06:20

कमर दर्द का कारण बनता है व्हाइट डिस्चार्ज, जान लें इस रोग का रामबाण नुस्खा

ल्यूकोरिया यानि सफेद पानी महिलाओं को होने वाली एक आम समस्या है जो अगर यह पीरियड्स से कुछ दिन पहले या बाद में हो तो घबराने वाली बात नहीं होती है लेकिन अगर यह लगातार बनी हुई है तो महिलाएं कमजोर होने लगती है। योनि की साफ-सफाई न रखने से यह प्रॉब्लम होती है जबकि कई बार महिलाओं के शरीर में कमजोरी, पोषक तत्वों की कमी भी इस रोग की वजह बनती है। इसके अलावा और भी बहुत सी वजहों से सफेद पानी की समस्या हो जाती है जिसके आज हम आपके देसी उपाय आपको बताएंगे।

लेकिन उससे पहले इस रोग की अन्य वजहों के बारे में भी जान लें

-ज्यादा तनाव में रहने
-बीमार पुरुष के साथ संबंध रखने ,
-बार-बार गर्भपात
-किसी तरह के अन्य इंफेक्शन की शिकार महिलाओं को भी यह समस्या हो सकती है।


और जब महिलाएं इस रोग की शिकार होती हैं तो उन्हें...

-कमर में दर्द की समस्या बहुत होती है।
-चक्कर, थकान, कमजोरी महसूस होती है
-प्राइवेट पार्ट से बदबू आना और खुजली की समस्या
-कब्ज, सिरदर्द जैसे दिक्कतें आती हैं।

1. इस रोग का सबसे पहला बचाव है हैल्दी डाइट। हरी पत्तेदार सब्जियां, नट्स और दालें खाएं। भरपूर पानी पीएं। हफ्ते में एक बार पालक जरूर खाएं।
2. प्राइवेट पार्ट की सफाई रखें। हल्के गुनगुने पीना से इसे साफ करें। सूती इनरवियर पहनें।
3. खून की कमी भी ल्यूकोरिया का कारण बन सकती है। इस स्थिति से बचने के लिए आयरन से भरपूर चीजों का सेवन करें ताकि हीमोग्लोबिन का स्तर कम न हो।
1. व्हाइट डिसचार्ज की प्रॉब्लम से जूझ रही महिलाएं रोजाना एक केला खाएं या भूने चने गुड़ के साथ खाएं। आप गुड़ चने का मिक्स पाऊडर, गर्म दूध और देसी घी मिलाकर खाएगी तो समस्या जड़ से खत्म हो जाएगी। 1 गिलास दूध के साथ गुड़ चने के 2 चम्मच पाऊडर।
2. रात को पानी में अंजीर भिगोकर रखें और सुबह गुनगुने पानी में इसे पीसकर खाली पेट खाएं।
3. जामुन की छाल का चूर्ण बनाकर दिन में 3-4 बार पानी के साथ पीने से यह समस्या दूर हो जाएगी।
अब कुछ सफाई से जुड़ी जरूरी बातें...

1. फिटकरी को गर्म पानी में भिगोकर प्राइवेट पार्ट की सफाई करें क्योंकि इससे कीटनाशक मर जाते हैं। ऐसा 1 हफ्ते तक लगातार करें आराम मिलेगा।
2. मेथी को पानी में उबालें। कपड़ा भिगोकर प्राइवेट पार्ट की सफाई करने से राहत मिलेगी।
3. अगर योनि में खुजली और स्किन पर जलन हो रही है तो दही लगाएं।

solved 5
wordpress 7 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info